किसी वरदान से कम नहीं है भिंडी, जानें फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हर भारतीय रसोई में प्रमुख रूप से पाई जाने वाली सब्जियों में भिंडी का अपना अलग स्थान है। स्वाद में लाजवाब हरे रंग की छोटी-सी भिंडी के औषधीय गुण कई हैं। भिंडी का पानी शुगर के मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से यह शरीर में मौजूद ग्लूकोज की मात्रा को कम कर देता है जिस कारण ये मधुमेह को बहुत आसानी से कंट्रोल करने में सहायक होता है। इसके अलावा भिंडी का पानी आँखों से सम्बंधित परेशानियों को भी बहुत जल्द ठीक कर देता है।
-भिंडी में अधिक मात्रा में विटामिन । पाया जाता है इसलिए ये आंखों की रोशनी को भी बढ़ाने का काम करता है।
-इसके अलावा भिंडी का पानी अगर नियमित रूप से सेवन किया जाए तो यह पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है।
-इसके अलावा गैस और एसिडिटी की समस्या भी बहुत जल्द दूर हो जाती है। वहीं यह हार्ट को भी मजबूत बनाता है।
-भिंडी का पानी बनाने के लिए 5 से 6 भिंडी को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद भिंडी को बीच से ही काटकर पानी मे भिगोकर पूरी रात के लिए रख दें। इसके बाद सुबह बीज निकालकर इस पानी का सेवन रोज़ाना खाली पेट करें। ऐसा करने से जिस्म स्वस्थ्य रहता है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440