लालकुंआ पुलिस ने किया 58 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लालकुआं कोतवाली पुलिस ने एक युवक को 58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के अन्तर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर ने बताया कि कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक गुलाब सिंह कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम लालकुआं क्षेत्र के अन्तर्गत सुभाष नगर स्थिति बेरियर पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक युवक लालकुआं की तरफ आता नजर आया जिसे पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देख वापस भागने लगा। पुलिस की तत्परता के चलते वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया और पुलिस के चंगुल में आ गया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके कब्जे से 58 ग्राम स्मैक बरामद की। पकड़े गये युवक ने अपना नाम सुमित पुत्र सूरजपाल लालकुआं निर्मल कॉलोनी निवासी है। वह नशे की खेप को क्षेत्र में खपाने लाया था। पुलिस के अनुसार युवक से बरामद स्मैक की कीमत लगभग एक लाख से अधिक है।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसआई गुलाब सिंह कम्बोज, कांस्टेबल आनंद पुरी, सुरेश प्रसाद, प्रकाश रावत, एसओजी से अशोक रावत, त्रिलोक रौतेला आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   टीका लगते ही दुष्यंत गौतम ने रूमाल से पोंछा माथा! वीडियो वायरल, कांग्रेस ने घेरा—बोली, सनातन का हुआ अपमान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440