नेता प्रतिपक्ष रविवार को गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/ हल्द्वानी। कोरोना संक्रमित नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश रविवार को गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं से असंतुष्ट परिजन उन्हें चौपड़ से मेदांता ले गये। नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश को 18 सितम्बर को बुखार की शिकायत पर डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद बीते दिवस उन्हें हेलीकॉप्टर से देहरादून के मैक्स अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि मैक्स अस्पताल में तमाम सरकारी प्रयासों के बाद भी उन्हें निजी रूम नहीं मिल पाया। इसके बाद उन्हें देर रात सिनर्जी अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां भी व्यवस्था से परिवारजन असंतुष्ट दिखे। इसके बाद रविवार की दोपहर उन्हें गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया। इसकी जानकारी उनके पुत्र व कांग्रेसी नेता सुमित हृदयेश ने दी है। उन्होंने बताया कि चौपड़ से वह मेदांता अस्पताल पहुंच चुके हैं। फिलहाल उनके लिए उनकी मां का स्वास्थ्य पहली प्राथमिकता है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमणकाल में सर्वोपरि मानी जाने वाली उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं पर नेता प्रतिपक्ष लंबे समय से सवाल उठाती रही हैं। इसके लिए वह उपवास तक कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री के सामने भी इस मसले को रखा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग उठाई। उनके मेदांता अस्पताल में भर्ती होने के पीछे भी प्रदेश की लचर स्वास्थ्य सुविधाओं को माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440