नेता प्रतिपक्ष ने उठाया सदन में उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा

खबर शेयर करें

-जीरो टॉलरेंस के दावे पर सरकार को घेरा

समाचार सच, देहरादून। विधानसभा सत्र के तीसरे दिन आज सदन में पुरानी पेंशन का मुद्दा उठा। विपक्ष ने नियम 58 के तहत मामले को उठाया। सरकार ने कहा कि नई पेंशन योजना शुरू की है। विपक्ष ने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के हित में नही है। जिसके बाद सदन दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पूर्व विपक्ष ने प्रश्नकाल के दौरान कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को उनके विभागों से सम्बंधित प्रश्नों को लेकर घेरा। भाजपा के विधायक पूरन फर्त्याल ने टनकपुर जौलजीवी रोड को लेकर कहा कि आरोप गलत हुए तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे। कहा कि मुख्यमंत्री को मामले में कार्रवाई को लेकर पत्र भेजा है। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने कांग्रेसी विधायकों के साथ सदन में नियम 310 के तहत प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। कहा कि जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली सरकार आज पूरी तरह भ्रष्टाचार के घेरे में है। प्रदेश में कर्मकार कल्याण बोर्ड में करोड़ों का घोटाला इस सरकार की पोल खोलने के लिए काफी है। इतना ही नहीं कोटद्वार में बिना मंजूरी के अस्पताल के नाम पर निर्माण एजेंसी को 20 करोड़ रूपये जारी करने के मामले में कई अधिकारी व मंत्री तक की भूमिका संदेह के घेरे में है। इसलिए इस प्रकरण की हर पहलू की विस्तृत निष्पक्ष जांच कराने की आवश्यकता है, ताकि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को कटघरे में खड़ा किया जा सके और सरकारी पैसे की सरेआम लूट-खसोट पर लगाम लगाई जा सके। इसके अलावा सदन में विपक्ष ने स्टिंग ऑपरेशन, समाज कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति घोटाला समेत भ्रष्टाचार संबंधी कई अन्य मामले भी उठाए। बुधवार को सदन में जाते वक्त मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। वहीं विधानसभा सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस के विधायकों ने पहाड़ी उत्पादों को उचित मूल्य न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। विधायक मनोज रावत, काजी निजामुद्दीन, ममता राकेश, फुरकान अहमद समेत अन्य विधायक माल्टा व अन्य उत्पाद लेकर विधानसभा पहुंचे। विधानसभा के मुख्य गेट पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440