हल्द्वानी में गाड़ी से लाइसेंसी रिवाल्वर और नकदी चोरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की खड़ी गाड़ी से अज्ञात चोरों बैग चोरी कर लिया है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उस बैग में एक लाइसेंसी रिवाल्वर और 20 हजार रुपये की नकदी व महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

गौड़धरा बिठौरिया नम्बर 1 कालाढूंगी रोड निवासी नीरज मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है बीते दिन उसने अपने गाड़ी कालाढूंगी रोड ऊंचापुल स्थित भगवती कॉम्पलेक्स के पास खड़ी की, और किसी कार्य से चले गये। जब वह वापस आये तो गाड़ी में रखा लैदर का बैग ना देख के उनके होश उड़ गये। बैग में लाइसेंसी रिवाल्वर, 20 हजार रुपये नकदी और जरूरी कागजात रखे हुए थे। फिलहाल पुलिस ने मामले की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   फरीदाबाद-दिल्ली के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर नैनीताल खाई में गिरा, 2 की मौत; 14 घायल, 6 सुरक्षित
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440