हल्द्वानी में एलएलबी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कार में मिला शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर कोतलवाली के मुखानी थाना क्षेत्र में एलएलबी छात्र का उसी की कार में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा है कि बीते बुधवार की रात को घर से खाना खाने के बाद घूमने निकला था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आपको बताते चले कि लाश तक सबसे पहले उसकी महिला मित्र ने देखा। इसके बाद महिला मित्र ने उसके परिजनों को सूचना दी। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगी। मुखानी पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मूलरूप से चम्पावत पिथौरागढ़ निवासी 23 वर्षीय पार्थ सिंह सामंत पुत्र राजेंद्र सिंह सामंत मुखानी थाना क्षेत्र के बच्ची नगर कठघरिया मुखानी में अपनी मां गीता व बहन के साथ रहता था। गीता ने बताया कि पार्थ नैनीताल में एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था। मंगलवार रात पार्थ ने खाना खाया और कहा कि वह अपने दोस्त से मिलने जा रहा है एक घंटे में लौटेगा लेकिन लौटा नहीं। रात मां ने फोन किया तो कुछ देर में घर पहुंचने की बात कही और इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया।

बताया जा रहा की मृतक की युवक की एक महिला मित्र मुखानी चौराहे के पास रहती है. सुबह जब उसे भी पार्थ का फोन स्विच ऑफ मिला तो उसने पार्थ के दोस्तों को फोन किया। वह जब नहीं मिला तो वह खुद तलाश में निकली जहां देर बुधवार आरके टेंट हाउस के पास उसे पार्थ की कार दिखाई दिया। पार्थ सीट खोल कर पूरी तरह लेटा हुआ था। कार के दरवाजे भी लॉक नहीं थे उठाने पर भी जब पार्थ नहीं हुआ तो महिला मित्र ने पार्थ के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए जहां से उन्हें एसटीएच भेज दिया गया। एसटीएच में चिकित्सकों ने पार्थ को मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस कहना है कि पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने इंतजार कर ही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हरियाली तीज 2026: सुहागिन महिलाएं भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती है
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440