समाचार सच, हल्द्वानी। प्रेस विज्ञप्ति,हल्द्वानी देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने दो दिन के लॉकडाउन पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि शराब होटल रेस्टोरेंट आदि प्रतिष्ठान खुले रखने से सामाजिक दूरी का मकसद पूरा नहीं होगा, प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि हल्द्वानी का बाजार वैसे भी शनिवार को पूरा बन्द ही रहता है सरकार अगर वाकई सामाजिक दूरी के लिए लॉकडाउन करना चाहती है तो यह सब पर लागू होना चाहिए। व्यापारी वर्ग शुरू से ही सरकार का सहयोग कर रहा था, जब एक भी कोरोना मरीज नहीं था और अब भी सहयोग कर रहा है जब मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार व आला अधिकारी बिना होम वर्क के निर्णय ले रहे हैं जिससे अफरा तफरी का माहौल पैदा हो रहा है। वहीं जिला युवा इकाई के अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार लॉकडाउन में सरकार शराब की दुकान खोल रही है राजस्व के लिए उसको देखते हुए आम व्यापारियों को भी शराब बेचने के लाइसेंस जारी कर दें क्योंकि आम व्यापारी भी तो टैक्स देता है क्या उसके टैक्स की कोई अहमियत नहीं?

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


