उत्तराखंड में 17 जुलाई को रहेगा लोकपर्व हरेला अवकाश, शासन ने जारी किए आदेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड के सरकारी कर्मियों तथा शिक्षकों के लिए अच्छी खबर आयी है। शासन द्वारा लोकपर्व हरेला का अवकाश अब 16 की जगह 17 जुलाई को होगा। बुधवार दोपहर बाद सचिव ने हरेला पर्व का अवकाश 16 की जगह 17 जुलाई को किए जाने की अनुमति संबंधित आदेश जारी किया।

आपको बता दें कि पूर्व में सरकारी अवकाश तालिका में हरेला की सरकारी अवकाश 16 जुलाई को दी गई थी। जबकि विद्वान पंडितों व आचार्यों के अनुसार हरेला इस बार 17 जुलाई को मनाया जा रहा है। इस मामले में प्राथमिक शिक्षक संगठन नैनीताल ने शिक्षा विभाग के अफसरों को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी थी। कर्मियों का कहना था कि पर्व के एक दिन पहले अवकाश मिलने वह अपने परिवार के साथ हरेला मनाने से वंचित रहे जायेंगे। जिसको संज्ञान लेते हुए सचिव विनोद कुमार सुमन ने बीते दिवस कुमाऊं कमिश्नर समेत सभी डीएम को पत्र भेजकर आख्या उपलब्ध कराने को कहा था। जिसके बाद आज बुधवार दोपहर के बाद सचिव ने आदेश जारी करते हुए कहा कि विज्ञप्ति संख्या 1401 / xxxi( 15 )G / 2022-74 (सा० ) / 2016 दिनांक 26 दिसम्बर, 2022 के अनुलग्नक-1 एवं 4 के कमांक – 12 पर हरेला पर्व हेतु दिनांक 16 जुलाई 2023 (रविवार) को अवकाश घोषित किया गया था। विभिन्न माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि हरेला पर्व दिनांक 16 जुलाई, 2023 के स्थान पर दिनांक 17 जुलाई 2023 को मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   भुवनेश्वर में उत्तराखंड का दमदार प्रदर्शन, अंकिता ध्यानी ने स्वर्ण जीत एशियन गेम्स 2026 का टिकट किया पक्का

इस सम्बन्ध में सम्यक् विचारोपरान्त उक्त विज्ञप्ति में आंशिक संशोधन करते हुए हरेला पर्व हेतु दिनांक 16 जुलाई 2023 (रविवार) के स्थान पर दिनांक दिनांक 17 जुलाई, 2023 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं। उक्त तिथि को निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अन्तर्गत बैंक / कोषागार तथा उपकोषागारों में भी अवकाश रहेगा। उक्त विज्ञप्ति को इस सीमा तक संशोधित समझा जाय अन्य शर्ते यथावत् रहेगी।

यह भी पढ़ें -   बाथरूम में नहा रही युवती का वीडियो बनाने की कोशिश का आरोप, हंगामे के बाद युवक पुलिस के हवाले

Lokparv Harela holiday will be held in Uttarakhand on July 17, the government issued orders

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440