पूजा अर्चना के साथ मनाया भगवान वाल्मीकि का प्रकट दिवस, कई जगह हुए धार्मिक आयोजन

खबर शेयर करें

दून में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर पूर्व सीएम रावत ने की पूजा अर्चना

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन सृष्टिकर्त्ता भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर आज भावाधस संगठन द्वारा करनपुर चौक एवं चुक्खुवाला स्थित कई जगहों पर प्रसाद एवं भण्डारा वितरण का आयोजन किया गया। जिसमे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एव पूर्व मुख्यमंत्री उतराखण्ड हरीश रावत ने पहुँच कर पूजा अर्चना की ओर प्रसाद वितरण किया। वही वाल्मीकि प्रकट दिवस की सभी को बधाई एव शुभकामनाएं दी। करनपुर मे मिष्ठान एवं चुक्खुवाला मे भण्डारा वितरण किया गया। वही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एव पूर्व मुख्यमंत्री उतराखण्ड हरीश रावत को भगवान वाल्मीकि का चित्र भेट कर बधाई दी गयी।
कार्यक्रम मे प्रभुलाल बहुगुणा, देवेंद्र सिंह, सौरभ मंमगई, श्याम सिंह चौहान, मोहन कुमार काला, सुधीर सुनेहरा, उमेश कुमार, अमन उज्जैनवाल, अनिल बागड़ी, शुभम सौदे, तरुण बागवानी, गगन छाछर, हर्ष बागड़ी, अनिल कुमार, सौरभ ढिगिया, आंशू, सोनू पारछा, शुभम, विक्रम वाल्मीकी, विशाल कुमार, उमेश कुमार, सुधीर सुनहरा, देवेंद्र सिंह, राकेश माहर, मुकुल, अनुराधा तिवारी, सुधा देवी, ममता, मालती देवी, सविता आदि उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440