बच्चे की मौत को लेकर क्षेत्रवासियों ने किया घेराव, कार्यदायी संस्था पर हो कार्यवाही

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बीते दिन रामपुर रोड में गैस पाइप के ढ़ेर के नीचे दबकर बच्चे की मौत से आक्रोशित परिजनों ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर टीपीनगर चौकी में प्रदर्शन किया। उन्होंने कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बता दें कि रामपुर रोड जीतपुर नेगी निवासी उमेश कश्यप का 14 वर्षीय पुत्र मनोज कश्यप बुधवार दोपहर रामपुर रोड पर खेलने गया था। इन दिनों रामपुर रोड पर गैस पाइप लाइन डाली जा रही है। ऐसे में गैस के पाइप सड़क के किनारे रखे हुए हैं। इन्ही पाइपों में मनोज खेल रहे था। तभी खेलते हुए पाइप उसके ऊपर गिर गया। वह पाइप के नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर आज पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने क्षेत्रवासियों के साथ टीपीनगर चौकी में प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस से कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पार्षद रवि जोशी का कहना था कि काम कराने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही मृतक बालक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। इस बीच चौकी प्रभारी संजीत कुमार राठौड़ ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। उनका कहना है कि इस मामले में तहरीर आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   कुछ आसान आदतें अपनाकर इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440