नैनीताल जिले में यहां संचालित हो रहा था अवैध रूप से मदरसा, प्रशासन ने किया सील

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट वीरभट्टी में अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसे पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सील कर दिया है। इस मदरसे की शिकायतें लंबे समय से प्रशासन को मिल रही थी। जिस पर यह कार्रवाई की गई।

आपको बता दे कि नैनीताल जिले के ज्योलीकोट वीरभट्टी में 2010 से अवैध मदरसा चलाया जा रहा था। इसकी शिकायत लगातार जिला प्रशासन को मिल रही थी। इन शिकायतों को जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने गंभीरता से लिया और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और तहसीलदार नैनीताल संजय कुमार को जांच करने के निर्देश दिए। इस पर अधिकारियों ने मौका मुआयना किया तो कई खामियां मिली। बताया गया है कि जब प्रशासन की टीम पहुंची तो मदरसे में कुल 24 बच्चे रह रहे थे। जांच में पता चला कि यह सभी बच्चे बीमार हालत में हैं। इसके अलावा मदरसे में कई अन्य खामियां भी मिली। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि मौका मुआयना में मदरसे के कमरों में गंदगी पाई गई। साथ ही पीने का पानी भी दूषित पाया गया। इसके अलावा रहने की व्यवस्था भी ठीक नहीं पाई गई। मदरसे का नियमों के अनुरूप संचालन नहीं पाया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक टीम ने मदरसे को सील करने की कार्रवाई की है। जबकि यहां रह रहे बच्चों को इनके माता-पिता को बुलाकर घर भेज दिया गया है।

Madrasa was being operated illegally in Nainital district, administration sealed it.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440