युवती ने लगाया युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

भगवानपुर जयसिंह वार्ड नं. 41 निवासी युवती ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात 10 वर्ष पूर्व दीपक शर्मा से हुई। उसने उसे धोखे में रखकर शादी के लिए राजी किया और वह बीमारी का हवाला देकर शादी की बात को हमेशा टालता रहा। जब उसने ज्यादा दबाव बनाया तो उसने 8 फरवरी को विवाह की तिथि तय कर दी। लेकिन विवाह वाले दिन दीपक ने अपना फोन बंद कर लिया। छानबीन में पता चला कि दीपक पहले से शादीशुदा है और उसने उसे धोखे में रखा। आरोप है कि इस बीच उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया। युवती का यह भी आरोप है कि आरोपी के परिवारजनों ने उसे धमकी दी कि यदि दीपक को शादी के लिए मजबूर किया तो उसे झूठे अपहरण के केस में फंसा दिया जाएगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   23 अप्रैल 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440