हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला! नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में भीषण आग, धुएं से मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें

लक्ष्मी सिनेप्लेक्स बिल्डिंग स्थित बैंक में एसी फटने की आशंका, महत्वपूर्ण दस्तावेज जले, दमकल ने शीशा तोड़कर पाया आग पर काबू

समाचार सच, हल्द्वानी। रिपोर्ट- अजय चौहान
हल्द्वानी शहर के व्यस्ततम क्षेत्र मंगल पड़ाव स्थित लक्ष्मी सिने पलेक्स बिल्डिंग में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में अचानक आग लग गई। आग लगने के साथ ही बैंक से घना धुआं उठने लगा, जिससे आसपास के व्यापारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते बैंक कर्मचारियों की सतर्कता और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5.05 बजे बैंक कर्मचारी रोजाना की तरह बैंक बंद कर सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बैंक परिसर से धुआं निकलता देखा। कर्मचारियों ने तुरंत वापस जाकर शटर खोला तो अंदर एसी यूनिट के पास आग और कागजों की गठरियों से धुआं उठता मिला। कर्मचारियों ने अपने स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बैंक के अंदर धुआं इतना अधिक था कि आग तक पहुंचना मुश्किल हो गया।

स्थिति गंभीर होते देख कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों को घने धुएं के कारण बैंक के अंदर प्रवेश करने में काफी परेशानी हुई। इसके बाद उन्होंने बैंक का शीशा तोड़कर धुआं बाहर निकाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

यह भी पढ़ें -   जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क

आग की चपेट में आने से बैंक के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय बैंक बंद हो चुका था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। यदि आग समय रहते नियंत्रित नहीं होती तो लक्ष्मी सिनेप्लेक्स बिल्डिंग में स्थित अन्य दुकानों, शोरूम और प्रतिष्ठानों तक भी आग फैल सकती थी, जिससे बड़ा आर्थिक नुकसान होने की आशंका थी।

यह भी पढ़ें -   जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह एसी फटने या शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। समाचार लिखे जाने तक नुकसान का आकलन जारी था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440