उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदलः देहरादून को नए एसएसपी, कई अधिकारियों के तबादले

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे में शुक्रवार को व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। हालिया आपराधिक घटनाओं के बीच शासन ने कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।

राजधानी देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को पद से हटाते हुए उन्हें अब एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं हरिद्वार में तैनात एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा नवनीत भुल्लर को हरिद्वार में नई तैनाती दी गई है। शासन स्तर से जारी आदेशों के अनुसार अन्य अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 27 सितम्बर 2026, रविवार आज से महालय का शुभारंभ, पितरों को समर्पित 16 दिवसीय पर्व शुरू; जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

सूत्रों के अनुसार, बीते दिनों देहरादून में हुई आपराधिक घटनाओं के बाद पुलिस व्यवस्था में सख्ती लाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। नई तैनातियों के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रणनीति अपनाए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -   बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर: आज रविवार को खुलेंगे सरकारी बैंक, कल से तीन दिन की हड़ताल

विभाग की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440