आंचल दुग्ध संघ में ISO टीम का बड़ा निरीक्षण, दूध की गुणवत्ता से लेकर पैकेजिंग तक हर व्यवस्था की हुई गहन जांच

खबर शेयर करें

वार्षिक ऑडिट में खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया गया मूल्यांकन

समाचार सच, लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) की ऑडिट टीम ने वार्षिक निरीक्षण कर दुग्ध उत्पादन से जुड़ी व्यवस्थाओं का व्यापक मूल्यांकन किया। इस दौरान गुणवत्ता प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और उत्पादन प्रक्रियाओं की अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप गहन जांच की गई।

ऑडिट टीम के अधिकारी पी. राजेश और चंद्रमोहन के दुग्ध संघ पहुंचने पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा तथा प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर वार्षिक ऑडिट की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की गई।

निरीक्षण के दौरान टीम ने दूध संग्रहण, प्रोसेसिंग, पाश्चुरीकरण, पैकेजिंग और वितरण प्रणाली का बारीकी से परीक्षण किया। साथ ही तापमान नियंत्रण व्यवस्था, मशीनों की स्वच्छता, प्रयोगशाला में गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की भी विस्तृत समीक्षा की।

यह भी पढ़ें -   सुबह इन शब्दों को श्रद्धा से बोलने पर मन में सकारात्मकता और उत्साह का भाव बना रहता है

ऑडिट टीम ने उत्पादन से संबंधित अभिलेखों, गुणवत्ता नियंत्रण रिपोर्ट, रखरखाव रिकॉर्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया। इसके अलावा कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा उपकरणों के उपयोग, प्लांट परिसर की स्वच्छता व्यवस्था और पूर्व में दिए गए सुझावों पर अमल की स्थिति का भी मूल्यांकन किया।

यह भी पढ़ें -   दिनेश आर्य ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत भाजपा के दिग्गज नेता रहे मौजूद

निरीक्षण के समापन पर टीम ने गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कुछ सुधारात्मक सुझाव दिए। इनमें प्लांट में पारदर्शी विंडो डोर लगाने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर कारखाना प्रबंधक ने ऑडिट टीम को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, खाद्य सुरक्षा उपायों और उत्पादन प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान दुग्ध संघ के विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440