ऊधमसिंह नगर में बड़ा सड़क हादसा, छोटा हाथी पलटा, 17 महिलाएं घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रुद्रपुर नेशनल हाईवे-74 महेशपुर गांव के पास महिलाओं से भरा छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार 17 महिलाएं घायल हो गई। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमे दो घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एक घायल की रिश्तेदार महिला ने बताया कि नंदपुर गांव और केशवगढ़ घूमचईया कॉलोनी के कुछ महिलाएं, बच्चे मटर तोड़ने के लिए पंतनगर की ओर जा रहे थे। वहां महेशपुर गांव के पास वाहन डिवाइडर पर चढ़ने से पलट गया। जिसमें 40 से अधिक लोग भरे हुए थे।बता दें कि, 17 लोग घायल हुए हैं। वहीं, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को 108 के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्रावण शिव चतुर्दशी पर जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440