काशीपुर में बड़ा रेल हादसा टला! डंपर ने ओएचई लाइन तोड़ी, 2 घंटे तक फंसी पैसेंजर ट्रेन- यात्रियों को हुई भारी परेशानी

खबर शेयर करें

समाचार सच, काशीपुर (उधम सिंह नगर)। रविवार दोपहर काशीपुर-बरेली रेलमार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। आईजीएल फैक्ट्री के पास हेमपुर स्माइल हॉल्ट पर अचानक काशीपुर-बरेली पैसेंजर ट्रेन (55302) करीब दो घंटे से अधिक समय तक रुकी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, एक डंपर चालक ने लापरवाही से रेलवे की ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन को टक्कर मार दी, जिससे बिजली सप्लाई ठप हो गई और ट्रेन बीच ट्रैक पर ही थम गई। इस दौरान ट्रेन में बिजली न होने से पंखे और लाइटें बंद हो गईं, यात्रियों को गर्मी और असुविधा झेलनी पड़ी।

उधर, फाटक बंद रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे स्थानीय लोगों को भी जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड SIR में वोट काटने की आपत्तियों ने बढ़ाई हलचल, तीन जिलों में सबसे ज्यादा मामले, किच्छा में एक नाम पर 5,906 आपत्तियां!

गेटमैन भूपेंद्र सिंह राणा ने बताया कि वे रोजाना की तरह गेट संख्या 37 पर ड्यूटी कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे जब वह पैसेंजर ट्रेन के लिए फाटक बंद कर रहे थे, तभी डंपर चालक ने तेज रफ्तार में गेट पार करने की कोशिश की और ओएचई लाइन से जा टकराया। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

यह भी पढ़ें -   Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में येलो चेतावनी, 30 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम

घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि गेटमैन ने वीडियोग्राफी कर रेलवे पुलिस को रिपोर्ट सौंप दी। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रेलवे टीम ने विद्युत लाइन की मरम्मत कर सेवा बहाल की, जिसके बाद ट्रेन रवाना हो सकी और फाटक खोला गया। इस दौरान फाटक के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440