प्रबन्धकीय संस्कृत शिक्षकों ने विधायक सरिता आर्या को सौपा ज्ञापन

खबर शेयर करें

Management Sanskrit teachers submitted memorandum to MLA Sarita Arya
समाचार सच, नैनीताल। संस्कृत विद्यालय/महाविद्यालय प्रबन्धकीय शिक्षक समिति उत्तराखण्ड का एक शिष्टमण्डल आज यहां विधायक सरिता आर्या से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंप कर 126 संस्कृत शिक्षकों को शीघ्रातिशीघ्र मानदेय के दायरे में लाये जाने की मांग की।

सौंपे ज्ञापन में प्रबन्धकीय संस्कृत शिक्षकों का कहना है कि 126 शिक्षकों को राज्य सरकार द्वारा समुचित मानदेय देने के सम्बन्ध में विषय प्रस्तावित किया गया तथा उक्त विषय दो बार कैबिनेट में लाया गया है। लेकिन अभी तक इस मामले का शासनादेश जारी नहीं हो पाया है।

इस दौरान विधायक सरिता आर्या ने शिक्षकों को शासनस्तर पर बात रखने का आश्वासन देते हुए कहा 126 संस्कृत शिक्षकों को शीघ्रातिशीघ्र मानदेय के दायरे में लाया जायेगा।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से दीपक कुमार, कुमाऊं अध्यक्ष साकेत पाठक, नन्दा बल्लभ गजौला, डां भुवन चन्द्र जोशी, कृष्ण चन्द्र पाण्डेय, दीप चन्द्र जोशी, राकेश पन्त, मोहित जोशी, एम् के उपाध्याय, मुन्ना दुर्गापाल आदि शिक्षक शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 23 अगस्त 2026, रविवार| पुत्रदा एकादशी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440