जरूरतमंदों को मास्क बांटने की मुहिम में हाथ बटा रही मंजू पाठक

खबर शेयर करें

भाजपा नेत्री पाठक अपने पति के सहयोग से प्रतिदिन बनाती है 100 से अधिक मास्क

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना बीमारी को हराने के लिए अनेक समाज सेवियों ने अभिनव पहल की है। इन्होंने लोगों को मास्क आदि बांटने का बीड़ा उठाया है। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री मंजू पाठक भी इस मुहिम में हाथ बटा रही है।

गौरतलब है कि वर्तमान में कोरोना बीमारी संक्रमण के फैलने को रोकने हेतु तमाम समाजसेवी अपना योगदान दे रहे हैं। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की मंजू पाठक अपने पति प्रकाश पाठक के सहयोग से प्रतिदिन लगभग 100 मास्क बनाकर उन्हें जरूरतमंदों को बांट रही हैं। वह विभिन्न क्षेत्रों में स्वनिर्मित मास्क लोगों को देकर कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक कर रही हैं।

इसी क्रम में मंगलवार को श्रीमती पाठक ने परमार्थ एजुकेशन सोसायटी के संदीप कुकसाल को भी 250 मास्क सौंपे। संदीप कुकसाल ने बताया कि इन मास्क का वितरण बुधवार को कुष्ठ कालोनी जीवनदान सहित आदि क्षेत्रों में बांटे जायेगें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कांग्रेस पर बरसे भाजपा प्रवक्ता राजेश शुक्ला, बोले- ‘श्राद्ध जैसे पवित्र संस्कार को राजनीति में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण’
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440