कई जानी मानी हस्तियों का जन्म हुआ है सितम्बर माह में, आइए जानते हैं कैसे होते हैं ये लोग

खबर शेयर करें

समाचार सच, आध्यात्म डेस्क। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति का जन्म किस महीने, किस तारीख किस समय को हुआ है इससे उसके भविष्य और उसके जीवन के बारे में बहुत कुछ पता चल जाता है। बात सितंबर की करें तो इस महीने में कई बड़ी हस्तियों का जन्म हुआ है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी से लेकर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे लता मंगेशकर, करीना कपूर खान, रणबीर कपूर, पंकज त्रिपाठी शामिल हैं। आगे जानें सितंबर माह में पैदा होने वाले लोगों की खूबियां।

सितंबर महीने में जन्मे पुरुष
आकर्षक व्यक्तित्व – सितंबर में जन्मे व्यक्ति काफी आकर्षक होता है और वह किसी भी काम को पॉसिबल बना सकता है। सितंबर में जन्मा पुरुष सफेद घोड़े पर चमकते कवच में राजकुमार की तरह आपकी रक्षा करने वाला होता है। सितंबर में जन्मे पुरुष इत्र के बेहद शौकीन होते हैं। इनके पास इत्र का अच्छा खासा संग्रह होता है।
दिल के बेहद अच्छे होते हैं – इस महीने में पैदा होने वाले पुरुष किसी को चोट पहुंचाने का सोच भी नहीं सकते। यह सबकी मदद करते हैं, महिलाओं को सम्मान देते हैं। बस या ट्रेन में अगर आप उनके सामने खड़ी हैं तो वह आपको अपनी सीट दे देंगे।
अपने आप को बेहतर दिखाने की पूरी कोशिश करते हैं – सितंबर में जन्मे पुरुष समाज में अपने आप को बेहतर दिखाने की पूरी कोशिश करते हैं। चाहे वह उनके पहनावे से हो उनके बोल-चाल से हो या उनकी शिक्षा से हो। समाज में हमेशा उनकी एक अच्छी और नेक दिल वाली छवि बनी रहती है।
दिल से नहीं दिमाग से सोचते हैं – सितंबर में पैदा होने वाले व्यक्ति दिल से कम दिमाग से ज्यादा सोचते हैं। उनकी भावनाएं उन पर इतना हावी नहीं हो पाती कि वह भावनाओं में बहकर कुछ भी कर गुजरें। हालांकि वह आपके लिए एक अच्छे जीवन साथी जरूर हो सकते हैं।
अच्छे पिता साबित होते हैं – इस महीने जन में पुरुष भविष्य में एक अच्छे पिता साबित होते हैं। हालांकि पहले वह अपने बच्चों से उतना बात नहीं करते लेकिन जब एक बार बात करना शुरू कर देते हैं तब वह अपने बच्चों के दोस्त बन जाते हैं।
जितनी तेजी से नजदीक आते हैं उतनी तेजी से दूर होते हैं – सितंबर में पैदा हुए व्यक्ति जितनी तेजी से महिलाओं के करीब आते हैं या महिलाओं को अपनी करीब लाते हैं वह उतनी तेजी से ही उनसे दूर भी हो जाते हैं। इसलिए अक्सर सितंबर में पैदा हुए पुरुष अपना जीवनसाथी बड़ी सतर्कता और सोच समझकर ही चुनते हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में इस लोकसभा सीट पर 7 नामांकन पत्र हुए खारिज, जानिए किस सीट पर हुए कितने नामांकन

सितंबर में पैदा होने वाली महिलाएं
प्रभावशाली होती हैं – सितंबर महीने में जन्म लेने वाली महिलाएं सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक होती है। क्या एक बार अगर किसी से मिलने तो पूरी जिंदगी उस पर अपना प्रभाव छोड़ देती है।
फैशनेबल होती हैं – फैशन के बारे में इनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता यह हमेशा अपने कपड़ों का चयन बहुत सोच समझ कर करती हैं। इस महीने में पैदा होने वाली महिलाएं किसी बड़ी कंपनी में या किसी फैशन कंपनी में काम करती हुई मिल जाएंगी। इनको अपने आप को सजा संवार कर रखना बेहद पसंद होता है।
खुशबू से बेहद लगाव होता है – सितंबर में जन्म लेने वाली महिलाओं को खुशबू से बहुत प्रेम होता है इसलिए वह अपने आसपास फूलों को रखना पसंद करती है उनके पास परफ्यूम्स का पूरा भंडार होता है। अगर आप इन महिलाओं का दिल जीतना चाहते हैं तो उन्हें बस कुछ खुशबूदार फूल या एक परफ्यूम की बोतल गिफ्ट कर दें।
अच्छी मां साबित होती हैं – इस महीने में पैदा होने वाली महिलाओं को जल्दी मां बनना पसंद नहीं होता है। लेकिन जब वह एक बार मां बन जाती है तब उनसे ज्यादा बेहतर तरीके से अपने बच्चों का ख्याल कोई और नहीं रख सकता। वह अपने बच्चों को छोटी उम्र से ही अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार देने का पूरा प्रयास करती हैं।
बहुत संवेदनशील और भावुक होती हैं – सितंबर में जन्म लेने वाली महिलाएं बहुत संवेदनशील और भावुक होती है हालांकि वह साहसी और सुंदर भी होती हैं। वह हमेशा एक सच्चे प्यार की तलाश में होती है और एक बार अगर उनको उनका सच्चा प्यार मिल जाए तो वह उसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। सितंबर में जन्म लेने वाली महिलाएं बहुत वफादार प्रेमिका मानी जाती हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440