हल्द्वानी बार एसोसिएशन की आमसभा में कई अहम फैसले, इलाज और मातृत्व अवकाश के लिए कमेटियां गठित होंगी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी।
हल्द्वानी बार एसोसिएशन की आमसभा में अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने की, जबकि संचालन सचिव मोहन सिंह बिष्ट ने किया। बैठक में बार के समक्ष रखे गए विभिन्न एजेंडों पर अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे और चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

आमसभा में अधिवक्ताओं के कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए इलाज, आकस्मिक मृत्यु तथा महिला अधिवक्ताओं के मातृत्व अवकाश से संबंधित मामलों के लिए अलग-अलग कमेटियों के गठन का निर्णय लिया गया। इन कमेटियों के माध्यम से संबंधित मामलों पर विचार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में न्याय परिसर में टीन शेड के नीचे लगी टेबलों के शुल्क निर्धारण का मुद्दा भी उठा। इस संबंध में निर्णय लिया गया कि पहले कमेटी का गठन किया जाएगा और कमेटी की संस्तुति के बाद ही शुल्क निर्धारित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   गौलापार में खेल विश्वविद्यालय की नई शुरुआत, 150 विद्यार्थियों के साथ पहले शैक्षणिक सत्र का आगाज

अधिवक्ताओं के बैठने की समस्या को लेकर भी आमसभा में गंभीर चर्चा हुई। टीन शेड में बैठने की व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही जिन अधिवक्ताओं को बैठने में परेशानी हो रही है, उनके लिए नए चैंबरों की व्यवस्था करने पर भी विचार किया गया।

न्याय परिसर में पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह भी निर्णय लिया गया कि न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्याय परिसर में कार्यरत कर्मचारियों के अलावा अन्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा। इस व्यवस्था को लागू करने को लेकर हल्द्वानी बार एसोसिएशन की न्यायिक अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक भी प्रस्तावित की गई है।

आमसभा में अधिवक्ता कल्याण, लाइब्रेरी की व्यवस्था तथा बार एसोसिएशन की ओर से किए जा रहे विभिन्न प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा प्रत्येक तीन माह में होने वाली बार की बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने वाले अधिवक्ताओं को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें -   थराली की सोल घाटी में सड़क बनी मुसीबत! दलदल में फंसी Alto, ग्रामीणों ने पिकअप से रस्सी बांधकर निकाला बाहर

बैठक में तय किया गया कि यदि किसी अधिवक्ता को बैठक की सूचना दिए जाने के बावजूद वह लगातार बैठकों में उपस्थित नहीं होता है, तो बार एसोसिएशन द्वारा लिए गए निर्णयों पर उसकी सहमति मानी जाएगी।

इस अवसर पर अधिवक्ता कुंवर नृपेंद्र सिंह रौतेला के अल्मोड़ा अर्बन बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर बनने पर बार एसोसिएशन की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

आमसभा में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सम्मानित सदस्य राजन मेहरा, ललित मेर, गौरव कपूर, सुधांशु तिवारी, वानू कबडाल, गौरव बिष्ट, लोकेश राज, मयंक प्रकाश, राकेश कुकरेती, सुनीता भट्ट, तहजीब बानो, कैलाश पाठक, राहुल भट्ट, नीलम गोस्वामी, रिंकी आर्य सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं में चंदन सिंह अधिकारी, बसंत जोशी, किशोर पंत, अब्दुल मतीन, सुनील पुंडीर, केके कपिल, मो. यूसुफ, विनीत परिहार, सोहन सिंह मेहता, विनोद जोशी, किशोर जोशी, रंजीत डसीला, रघुनंदन जोशी, कुंदन बिष्ट, नितिन पाठक, मोहित मैनाली, मनीष पांडे, गर्वित जोशी, आरपी पांडे, योगेश लोहानी, योगेंद्र पाठक, अजय जोशी, गोविंद डगवाल, विनीत नौगाई, रमेश चंद्र कांडपाल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440