बारिश से नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बंद

खबर शेयर करें

 समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बंद हो गईं हैं। चारधाम यात्रा रूट पर बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री हाईवे बंद होने से तीर्थ यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे और सड़कों के बंद होने से दोनों ओर गाड़ियों की लाइनें लग गईं। प्रशासन द्वारा बंद सड़कों को खोलने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश बाधा बनी हुई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर कोड़ियाला शिवपुरी और तीन पानी के पास मलबा गिरने से मार्ग बाधित हो गया था। मार्ग बाधित होने से विभिन्न स्थानों पर यात्री फंसे हैं।  चारधाम यात्रियों को ऋषिकेश में ही रोक दिया गया था। गंगोत्री हाईवे भी मलबा गिरने से बाधित हो रहा है।  नेशनल हाईवे के कर्मचारी मलबा हटाने में जुट गए हैं लेकिन लगातार मलबा गिरने से दिक्कत आ रही है। उधर, बदरीनाथ हाईवे पर लगभग 3 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई है। शिवपुरी के पास से मार्ग खोल दिया गया है, जबकि तीन पानी के पास मलबा हटाया जा रहा है।  एनएच  के सहायक अभियंता एसके द्विवेदी के मुताबिक लगातार मलबा गिरने से मार्ग फिर बाधित हो सकता है इसलिए वाहनों को विभिन्न स्थानों पर रोककर आगे भेजा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस द्वारा दोनों मामलों की गहनता से जांच
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440