ससुरालियों पर विवाहिता का आरोप-आग लगाकर जान से मारने की देते हैं धमकी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने ससुरालियों पर आग लगाकर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने ससुरालियों पर भी दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है

पुलिस को सौंपी तहरीर में कृष्णा गार्डन, ब्लाक ऑफिस निवासी पिंकी मौर्य ने कहा है कि उसका विवाह वर्ष 2011 को सूरज पाल मौर्य के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराली उससे दहेज की मांग करने लगे और असमर्थता जताने पर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति के अलावा सास, ससुर, ननद और नन्दोई उसके साथ आए दिन मारपीट करते। साथ ही आग लगाकर जान से मारने की धमकी देते। इस बीच उसे जान से मारने का प्रयास भी किया गया। लेकिन वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर मायके आ गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 16 अगस्त 2026, रविवार| जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440