दहेज में पांच लाख न लाने पर विवाहिता से की मारपीट और निकाला घर से

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दहेज प्रताड़ना का एक और मामला प्रकाश में आया है। दहेज में पांच लाख न लाने पर जहां विवाहिता से मारपीट की गई। वहीं उसे घर से निकाल दिया गया। यह भी आरोप है कि ससुरालियों ने तीन बार उसका गर्भपात भी कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वर्तमान में यहां मूलचंद बगीचा रामपुर रोड में मायके में रह रही सुमन कौर उर्फ जसपाल के अनुसार 31 अक्टूबर 2011 को मूल निवासी निलोटी, नईदिल्ली व हाल निवासी गुप्ता कॉलोनी टोहना हरियाणा निवासी समिन्दर पाल के साथ विवाह होने के उपरांत ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस बीच जब उसने पुत्री को जन्म दिया तो उसे और अधिक प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके पति के अलावा ससुर हरभजन सिंह, सास ,शकुन्तला कौर, जेठ लक्की सिंह, जेठानी सिमरन कौर व देवर गुरूपाल सिंह उसके साथ मारपीट करने लगे। इस बीच फरवरी 2014 से नवम्बर 2015 तक गर्भवती होने पर लिंग परीक्षण करा उसका तीन बार गर्भपात करा दिया गया। साथ ही अक्टूबर 2020 में उसे उसकी मासूम पुत्री से भी अलग कर दिया गया और 5 अक्टूबर को यह कहकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया कि वह दहेज में पांच लाख लाने के बाद ही घर में कदम रखे। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   SIR अभियान में फॉर्मों की कालाबाज़ारी का आरोप! विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन को चेताया- 'जनता की मजबूरी पर कमाई करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई'
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440