गृह क्लेश के चलते राजमिस्त्री ने लगाई फांसी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। गृह क्लेश चलते राजमिस्त्री का काम करने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बिहार निवासी प्रकाश यादव (48 वर्ष) पुत्र लल्लन सिंह चुना भट्टा मार्ग गली नंबर 12 बनखंडी में किराये का कमरा लेकर परिवार के साथ रहता था.
विगत कुछ दिनों से प्रकाश का परिवार में क्लेश चल रहा था। बीते रोज प्रकाश यादव की पत्नी अपने बेटे को लेकर घर से चली गई थी। गुरुवार की सुबह जब देर तक प्रकाश के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास रहने वाले अन्य नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला, प्रकाश यादव कमरे में फांसी से लटका हुआ था। पुलिस में शव को फंदे से उतार कर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर, ‘कीवीमैन’ के रूप में भी बनाई थी पहचान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440