समाचार सच, हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल नगर इकाइयों में सदस्यता अभियान प्रारंभ कर रहा है, पहले चरण मै नैनीताल जिले को चुना गया है 15 सितंबर से नए सदस्यों को जोड़ने के लिए नैनीताल जिले की 19 इकाइयों में सदस्यता प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने मंगलवार को नैनीताल जिले के नगर अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नए सद्स्य संगठन से जुड़ने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2022 विधानसभा चुनावों के बाद सभी नगर इकाइयों का चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह भी तय समय में अपना पद छोड़ देंगे जिसको प्रदेश अध्यक्ष बनने की इच्छा हो वह अभी से सक्रिय होकर संघठन के लिए काम करे, कुंवर ने सभी नगर इकाइयों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कोविड 19 के दौरान संगठन ने अच्छा काम किया, जरूरत मंदों की सेवा भी की। उन्होंने कहा कि आज दुकानदार बहुत कठिन दौर से गुजर रहे है बाबजूद इसके सभी ने संयम से काम लिया महामारी से लड़ने में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारी भाइयों कि अब और भी जिम्मेदारी बढ़ गई है। अपने को भी व अपने परिवार को भी और उपभोक्ताओं को भी बचना है। कुंवर ने कहा की कोविड 19 से लड़ने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। अस्पतालों की दुर्दशा से मरीज़ अस्पतालों में जाने से डर रहा है। बैठक के अंत में खटीमा के राज्य आंदोलनकारी शहीदों को याद किया गया और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुख़र्जी को भी श्रद्धांजलि दी।
वर्चुअल बैठक में घनश्याम वर्मा ( हल्द्वानी), हेम भट्ट (रामनगर), दीवान सिंह बिष्ट( लाल कुंवा), दीपक पाल ( पीरूमदारा), विनोद बधानी ( कोटाबाग़), सूरज मेहरा ( भवाली), संदीप पाण्डेय (भीमताल), खड़क सिंह बोरा (बेताल घाट), पुष्कर सिंह खनायत (कालाढुंगी), दीपक थूवाल (चोरगलिया), खिम सिंह बिष्ट (हल्दूचौड़), पवन बिष्ट (बिन्दुखत्ता), दिलावर सिंह बिष्ट (मुक्तेश्वर) , हर्ष जलाल (हल्द्वानी ग्रामीण), पंकज कुमार आर्य (गौलापार), मनोज कुमार जोशी (पहाड़पानी), राजकुमार सिंह नेगी(यातायात नगर हल्द्वानी), प्रदीप बिष्ट (लामाचौड़), भारत सिंह (चाकुलवा), प्रदेश पदाधिकारियों में प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, आफ़ताब हुसैन, जगमोहन चिलवाल, मुकेश बेलवाल शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


