नगर निगम द्वारा शनि बाजार ठेके पर देने को लेकर दिया ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शनिबाजार व्यापारी एवं जन उत्थान समिति ने शनि बाजार के ठेके को लेकर एक ज्ञापन मेयर को सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि शनिबाजार ग्राउंड पर स्थित शनिबाजार लगभग 17 वर्षों से लगता आ रहा है। जिसकी तहबाजारी नगर निगम द्वारा की जाती है। इसमें गरीब, विधवा महिलाएं बाजार लगाती हैं और सामान बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। लेकिन पता चला है कि नगर निगम द्वारा शनिबाजार का ठेका दिया जा रहा है। जो लघु व्यापारियों के हित में नहीं है। इससे इन व्यापारियों का उत्पीड़न होगा। ज्ञापन के माध्यम से लघु व्यापारियों के हितों को देखते हुए तहबाजारी ठेका निरस्त करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में समिति अध्यक्ष मो. आसिफ, शाहिद हुसैन, मो. रिसाकत, मो. नजरूद्दीन, नूर हसन, मो. मेहताब, मो. आसिफ मलिक, संतोष सिंह, मेराज अहमद, प्रेम साहू, अंसार अहमद आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल; देशभर की संस्कृति का दिखेगा संगम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440