समाचार सच, हल्द्वानी। अल्पसंख्यक हुनर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने ज्ञापन के माध्यम से हाट बाजार व छोटे कारोबारियों को कारोबार की अनुमति प्रदान करने को कहा है।
जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम प्रेषित ज्ञापन में कहा गया कि हल्द्वानी शहर में लगने वाले शनि बाजार व हाट बाजार जो लगभग दो माह पूर्व से ही पूरी तरह से बंद है इन बाजारों में आने वाले लोगों को बाजार से काफी कम दामों में अपनी जरूरत एवं दैनिक रोजमर्रा की वस्तुएं प्राप्त हो जाती हैं। इस तरह के बाजार पूरे जनपद में अलग – अलग दिनों में निर्धारित स्थान पर लगते थे जिनके बंद होने से हाट बाजार में बिक्री कर रहे दुकानदारों के परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गये है वहीं आम जनता भी मुख्य बाजारों से अपनी जरूरत का सामान खरीदने में असमर्थ नजर आ रही है। जिसे अति शीघ्र ही खोलकर आम जनता के साथ-साथ उक्त दुकानदारों की भी जल्द से जल्द व्यवस्था करने के निर्देश देने की कृपा करें। जिससे लोग अपने परिवार का पालन पोषण कर सके।

https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


