समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉकडाउन को बिना तैयारी के धरातल पर उतारने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अचानक की गई घोषणाओं के चलते आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ता है, विशेष कर कच्चे माल का काम करने वाले को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। लॉकडाउन से सरकार को कोई फायदा नहीं होगा। अगर लाकडाउन करना ही था तो पूर्ण रूप से किया जाना चाहिए। सरकार द्वारा शराब की दुकान को खुलवाने से उनकी कार्यप्रणाली उजागर होती है। राशन, पानी से कोरोना आएगा और शराब से कोरोना दूर भागेगा। सरकार की नीतियां व्यापारियों को कमजोर बना रही है, उन्होंने कहा कि व्यापारी जब तक मजबूत नहीं होगा तब तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं लौटेगी। सरकार व्यापारियों को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक गाइड लाइन जारी करे जिससे कोरोना से लड़ते हुए वह प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सके।
जिला युवा अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल दीपू ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि संचार क्रांति के युग में जिला प्रशासन तक समय पर आदेश नहीं पहुंचना सरकार की कार्यशैली पर स्वतः ही प्रश्नचिन्ह लगाता नजर आ रहा है। अगर सरकार को लॉकडाउन ही लगाना था तो इस बात की घोषणा उन्हें 2 या 3 पूर्व ही कर देनी चाहिए थी तथा उसमें स्पष्ट रूप से इस बात को उजागर करते कि इस दौरान क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



