समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर मंगल पड़ाव चौकी को प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला नैनीताल के द्वारा सम्मानित किया गया।
पैठ पड़ाव पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव द्वारा मंगलपडाव चौकी के समस्त सिपाहियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री रूपेन्द्र नागर द्वारा की गयी। कार्यक्रम में सम्मान पाने वालों में चौकी इंचार्ज कैलाश नेगी, उमेश रजवार, हितेश वर्मा, चंदन मेहरा, वीरेंद्र राणा, प्रहलाद सिंह, हरीश कोली, मंजू नेगी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर लाला जायसवाल जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, मुरली मनोहर मुलानी, कौशलेन्द्र भट्ट, सूरज लांबा, सुनील गुप्ता, अशोक जायसवाल, अशोक सिंधी, शिव कपूर, दिनेश अग्रवाल, मुन्ना जायसवाल, अखिल अग्रवाल, हेमन्त पाल आर्या,आदि व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर नवमनोनित जिला सहकोषाध्यक्ष शिव कपूर व संगठन मंत्री सूरज प्रकाश लांबा का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



