उत्तराखण्ड में फंसे प्रवासियों का आना जारी, सोमवार को गुजरात से 1595 प्रवासी पहुंचे लालकुआं जंक्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं/हल्द्वानी। प्रदेश सरकार एवं रेल मंत्रालय की पहल पर देश के विभिन्न प्रान्तों में लाकडाउन मे फंसे उत्तराखण्ड प्रवासियोें को ट्रेनों के माध्यम से लाने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी है। एक विशेष श्रमिक एक्सप्रेस सोमवार की दोपहर 12ः20 बजे सूरत (गुजरात) से 1595 उत्तराखण्ड प्रवासी यात्रियों के लेकर लालकुआ जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन के जरिये कुमांऊ एवं गढवाल के हजारों श्रमिक शामिल हैं।

सोमवार को आयी विशेष ट्रेन में जनपद अल्मोड़ा के 197 यात्री, उधमसिह नगर के 35 यात्री, बागेश्वर के 417 यात्री, चम्पावत के 116 यात्री, चमोली के 131 यात्री, देहरादून के 17 यात्री, हरिद्वार के 14 यात्री, पिथौरागढ के 336 यात्री, उत्तरकाशी के 14 यात्री, नैनीताल के 125 यात्री, रूद्रप्रयाग के 51 यात्री, टिहरी गढ़वाल के 86 यात्री एवं पौड़ी गढ़वाल के 56 यात्री शामिल थे। इन सभी यात्रियों को इनके जनपदों मे पहुंचाने के लिए 61 बसों की परिवहन निगम द्वारा व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में ‘आदमखोर’ का कहर: दो महिलाओं की मौत के बाद हाई अलर्ट, DM का बड़ा एक्शन—शूटर तक तैनात हो सकता है

यात्रियों की लाइन लगवाकर तथा सोशल डिस्टेंस मेटेंन करवाया कर, वांछित व्यवस्थाओें मे रेलवे अधिकारियों ने पूरा सहयोग किया। आने वाले यात्रियों को उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों में बसों के माध्यम से भेजे जाने के लिए सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कि गई। लालकुआं रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधा हेतु सुक्ष्म जलपान, पेयजल व्यवस्था के साथ ही, रेलवे स्टेशन मे शौचालय, घोषणा हेतु माईक सैट, की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई। स्टेशन के प्रवेश एवं निकास स्थलों मे पर्याप्त नागरिक पुलिस, रेलवे पुलिस बल की तैनाती रही।

यह भी पढ़ें -   भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कई जनप्रतिनिधि- महेन्द्र भट्ट की मौजूदगी में हल्द्वानी में सदस्यता ग्रहण

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, अपर जिलाधिकारी कैलाश सिह टोलिया, सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी विवेक राय, क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज यशपाल सिह, एसीएमओ डा0रश्मि पंत, डा0 तरूण कुमार टम्टा, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि रणजीत सिह रावत, अधिशासी अभियन्ता एचएस.रावत, आरटीओ राजीव मेहरा, एआरटीओ डा0 गुरदेव सिह, संजीव वर्मा, स्टेशन मास्टर लालकुआ नीरज कुमार व सामाजिक कार्यकर्ता कमल जोशी मुनी आदि मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440