उत्तराखण्ड में पलायन और बेरोजगारी है गंभीर समस्या: आचार्य कृष्णन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के सलाहकार कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन शुक्रवार को कैम्प कार्यालय पहुंचे। उसके बाद वह कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया के आवास में पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
कैंप कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उत्तराखंड में पलायन और बेरोजगारी बहुत गंभीर समस्या है। सरकार को इस गंभीर विषय को समझना चाहिए था। जबकि भाजपा की डबल इंजन सरकार अपने आप में ही उलझी रही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अकूत संपदा है। पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त है। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनेगी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया के साथ हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी को लेकर भी चर्चा की।
प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में प्रियंका जी के साथ अपार जन समूह उमड़ रहा है, उसी प्रकार उत्तराखंड में भी कांग्रेस की लहर है। आचार्य कृष्णम के कैंप कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजीव चौधरी, जीवन तिवारी, हरीश रावत, महेशानंद, जगदीश भारती, पीयूष बल्यूटिया, भुवन तिवारी, कमल जोशी, डीके दानी, मोहन सनवाल, वसीम अली, मनोज बल्यूटिया, सैयद रेहान आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान, 6 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों की नो एंट्री, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440