मिनरल्स, मैग्नीशियम, कैल्शियम और कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जावित्री में

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। जावित्री को खाने में मसाले के रूप में उपयोग करते हैं। ये छोटी सी दिखने वाली चीज खाने के जायके को 4 गुना तक बढ़ा देती है. पर क्या आपको पता है कि इस छोटी सी दिखने वाली चीज हमारे लिए कितनी फायदेमंद होती है। जावित्री एक प्रकार का मसाला हैं और इसे आयुर्वेद में काफी लाभदायक बताया गया है। आयुर्वेद में इसे जतिसास्य या जतिफाला के नाम से भी जाना है। और इसका प्रयोग कई तरह की दवा बनाने में कई जाता है। जावित्री के अंदर मिनरल्स, मैग्नीशियम, कैल्शियम और कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो कि सेहत के लिए गुणकारी होते हैं।

किडनी के लिए लाभकारी

जावित्री मसाले को किडनी के लिए काफी फायेदमंद माना जाता है। ये किडनी में मौजूद पथरी को गलाने में मददगार होता है। पथरी के अलावा ये किडनी की रक्षा कई तरह के इंफेक्शन से भी करता है।

पाचन बढ़ाने में सहायक

जावित्री मसाले को खाने से अनिद्रा, अस्घ्थमा और तनाव सहित कई तरह की बीमारियों से राहत मिल जाती है. इस मसाले का सेवन करने से शरीर को और क्या-क्या फायदे पहुंचते हैं वो इस प्रकार हैं। फाइबर से भरपूर होने के कारण जावित्री पाचन तंत्र के लिए लाभकारी है यह पेट फूलना, कब्ज, गैस आदि की परेशानियों को दूर कर आपके पाचन तंत्र को बेहतर तरिके से काम करने में सहायक है। जो लोग जावित्री मसाले का सेवन करते हैं उनको कब्ज, गैस, पेट फूलना और इत्यादि तरह की परेशानियां नहीं होती है और उनका पेट सेहतमंद बना रहता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखता है

जावित्री मसाला खाने से शरीर में खून का संचार सही से होता है और ये खून को साफ करने का भी कार्य करता है. जावित्री मसाले के अंदर मौजूद मैंग्नीज शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को खत्म कर देते है और शरीर के रक्त संचार को बेहत करते हैं।

कैंसर में फायदेमंद

शियन पेसिफिक जर्नल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन के एक अध्ययन के मुताबिक कैंसर से बचाव में जावित्री का सेवन बेहद अहम रोल निभाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, फ्री रेडिकल से रक्षा करते हैं और कैंसर से बचाव में मददगार होते हैं।

वजन बढ़ाने में उपयोगी

जिन लोगों को भूख नहीं लगती है। उनके लिए जावित्री किसी जादुई औषधि से कम नहीं है। दरअसल जावित्री में जिंक होता है जो भूख बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए जो लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं या जिनको भूख कम लगती है वो इस मसाले का सेवन किया करें, तुरंत लाभ होगा।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440