सैन्यधाम निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर मंत्री की नाराजगी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज गुनियाल गांव अवस्थित सैन्यधाम निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने उप जिलाधिकारी मसूरी को निर्देश दिए कि यदि कार्यस्थल पर कोई भूमि सम्बन्धी कोई समस्या आ रही है तो उसे 2-दिन के भीतर निस्तारित कर कार्य की प्रगति बढ़ायी जाए। साथ ही नोेडल अधिकारी अपर सचिव सैनिक कल्याण चन्द्र सिंह धर्मसत्तू एवं उप निदेशक सैनिक कल्याण को प्रतिदिन कार्यस्थल पर आकर निरीक्षण करते हुए कार्यों का अवलोकन एवं कार्य प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पानी की टंकी बनी मौत का जाल, मां को बचाने उतरे दोनों बेटे भी नहीं लौटे जिंदा

निरीक्षण के दौरान सचिव सैनिक कल्याण दीपेन्द्र चौधरी, अपर सचिव चन्द्र सिंह धर्मसत्तू, उप जिलाधिकारी मसूरी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप निदेशक सैनिक कल्याण एम.एय झोदा, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़ सहित कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   बेतालघाट में जनकल्याण शिविर: 41 शिकायतों का मौके पर समाधान, 260 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440