बदमाशों ने मारपीट कर बस चालक को लूटा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चालक ने तीन लोगों पर हमला व लूटपाट करने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। काफलखेत बागेश्वर निवासी बस चालक महेश चन्द्र पांडे के अनुसार बीती रात वह हाईडिल गेट में खड़ी बस में सोने जा रहा था कि तभी बीरेन्द्र सिंह बिष्ट और उसके दो साथियों ने उससे यह कहकर गाली-गलौज शुरू कर दी कि वह उक्त बस को न चलाये। विरोध करने पर तीनों मारपीट पर उतारू हो गये और उस पर पथराव शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी उसका मोबाइल, ड्राइविंग लाईसेंस, व जरूरी दस्तावेज लूट ले गये और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440