विधायक विनोद चमोली कोरोना पॉजिटिव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उन्हें जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती किया गया। बीती रात कोविड रिपोर्ट आने के बाद रात में ही विनोद चमोली अस्पताल पहुंचे। रुद्रप्रयाग जिले के जयमंडी गांव में 23 कोरोना पाजिटिव की पुष्टि हुई है। रुद्रप्रयाग शहर से एक किमी दूर यह ग्राम सभा है। 28 अगस्त को जयमंडी गांव में 90 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 23 लोगों की रिपोर्ट पाज़िटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई है।
इधर राज्य में सचिवालय में कोरोना के कारण आठ कार्यालयों को बंद करना पड़ा। वहीं, ऊर्जा विभाग से संबंधित एक अधिकारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर सचिव मुख्यमंत्री व ऊर्जा राधिका झा सेल्फ आइसोलेशन में चली गई हैं। मंगलवार को सचिवालय में कोरोना की धमक महसूस की गई। ऊर्जा विभाग के एक अधिकारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सचिव ऊर्जा का कार्यालय, ऊर्जा के दोनों अनुभाग, एक उप सचिव का कार्यालय बंद कर दिया गया। वहीं, अपर सचिव पर्यटन सोनिका के अपर निजी सचिव के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनका कार्यालय भी बंद कर दिया गया। इसके अलावा अपर सचिव रामविलास यादव का कार्यालय व सर्तकता अनुभाग को भी बंद किया गया। सचिवालय में पहली बार एक दिन में ही कोरोना के कारण आठ कार्यालय बंद हुए हैं।

यह भी पढ़ें -   जंगल में रहस्यमयी मौत, लापता व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440