ईद-मिलाद-उन-नबी पर मोमिन अंसार सभा ने अस्पतालों में बांटे फल और जूस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ईद-मिलाद-उन-नबी के पवित्र अवसर पर मोमिन अंसार सभा उत्तराखंड की ओर से सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की पहल की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने हल्द्वानी स्थित बेस चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल एवं ताजे जूस के पैकेट वितरित किए।

मोमिन अंसार सभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ज़हीर अंसारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दोनों अस्पतालों का दौरा किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने विभिन्न वार्डों में उपचाराधीन मरीजों और उनके तीमारदारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की।

प्रदेश अध्यक्ष ज़हीर अंसारी ने कहा कि ईद-मिलाद-उन-नबी का संदेश इंसानियत, अमन, मोहब्बत, रहमत और सेवा का है। जरूरतमंदों और बीमारों की सेवा कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाना इस पवित्र दिन की सच्ची भावना है। उन्होंने कहा कि मोमिन अंसार सभा लगातार जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रही है।

यह भी पढ़ें -   2027 का ‘विक्ट्री प्लान’ हल्द्वानी से तैयार! भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिया मंत्र—“बूथ जीतो, चुनाव जीतो”, उत्तराखंड में हैट्रिक का दावा

कार्यक्रम में सभा के प्रमुख पदाधिकारी, समाजसेवी और गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और मरीजों के परिजनों ने संगठन की इस सेवाभावी पहल की सराहना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   देवभूमि में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने टेका माथा! मां अष्टभुजा के दरबार में देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440