रामनगर में मजदूरी करने आये मुरादाबाद निवासी मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। मुरादाबाद से रामनगर आकर मजदूरी कर रहे एक मजदूर ने संदिग्ध परिस्थितियों में डिश के तार से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को फंदे से लटके शव नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।

जानकारी के अनुसार सोमवार की दिन में रामनगर के गांव पूछड़ी नई बस्ती टंकी के पास रहने वाले मजदूर राम सिंह (45) पुत्र स्वर्गीय सोहनलाल का शव अपने कमरे में डिश की तार के फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। मृतक के भाई प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसका भाई शराब का आदी था। रविवार की रात को खाना खाकर राम सिंह अपने कमरे में सोने चला गया था। सोमवार जब दिन तक राम सिंह के कमरे से बाहर ना आने परिजनों को शक हुआ तो राम सिंह की पत्नी व बच्चों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। बाद में परिजन खिड़की तोड़कर अंदर गए तो सहम गये, उन्होंने देखा डिश के तार से राम सिंह अचेता अवस्था में लटका हुआ है।

यह भी पढ़ें -   जय बाबा केदार! 51 क्विंटल फूलों से सजा धाम, कपाट खुलते ही गूंजा पूरा हिमालय - पहले दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

इधर एसआई नीरज चौहान ने बताया कि मृतक मूल रूप से भगतपुर जिला मुरादाबाद का रहने वाला था और पूछड़ी में मजदूरी कर अपने परिवार के साथ रहता था। फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया और शव का पोस्टमार्टम मंगलवार की सुबह कराया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440