मां – बेटे पर लगाया पुत्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पिता ने अपने पुत्र द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में मां-बेटे पर आरोप लगाया है। पिता ने दोनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

टीपीनगर चौकी पुलिस को सौंपी तहरीर में गायत्री भवन छड़ायल निवासी भूपेंद्र सिंह मेहरा ने कहा है कि उसके पुत्र मानवेंद्र ने बीती 31 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि मानवेंद्र को आत्महत्या के लिए लता शाह व उसके पुत्र राहुल शाह ने विवश किया है। दोनों उसके पुत्र को लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इतना ही नहीं मानवेंद्र द्वारा लिए गए लोन की रकम भी दोनों मां-बेटे हड़प गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440