सांसद अजय भट्ट एवं डॉ0 जेएस खुराना ने बढ़ाया टीम थालसेवा का हौंसला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट एवं डॉ जेएस खुराना ने शनिवार को थालसेवा के भोजनालय में पहुंचकर टीम का हौंसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने रसोई में भोेजन की गुणवत्ता और पैकिंग प्रबन्धन के प्रारूप को भी देखा। साथ ही उन्होंने यह भी देखा कि भोजन आर.ओ. पानी पर ही पकाया जा रहा है। ज्ञात हो कि कोरोना संकट में टीम थाल सेवा प्रतिदिन 2000-2100 भोजन पैकिट्स, पुलिस पिकेट्स तक पहुंचा रहे है, जहां से पुलिस टीम उन्हें गरीब जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे है।

सांसद अजय भट्ट ने टीम थाल सेवा की सरहाना करते हुए बताया कि कोरोना संकट में ड्यूटी दे रही पुलिस और कोरोना योद्धाओं के लिए हर पुलिस पिकेट पर 20-20 लीटर के ठंडे पानी के केन की सेवा भी दिये जा रहे है जोकि सराहनीय कार्य है। कृष्णा हास्पिटल के डा0 जेएस खुराना ने भी इस पुनीत कार्य के लिये थालसेवा टीम भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कोरोना संकट में अभी तक थाल सेवा टीम 42 हज़ार से ज्यादा भोजन पैकेट्स जरूरतमन्दों को वितरित कर चुकी है, साथ ही 1605 राशन किट की सेवा भी संस्था द्वारा की गई है।

यह भी पढ़ें -   छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का फूंका पुतला

इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद थे। इस पुनीत कार्य में टीम थाल के अध्यक्ष दिनेश मानसेरा, उपाध्यक्ष उमंग वासुदेवा, राजीव बग्गा, गिरीश गुप्ता, संजय बग्गा, गिरीश मेलकानी, अतुल वर्मा, रक्षित वर्मा, प्रवीण मित्तल, राजीव वाही, गोल्डी बिन्द्रा, दयाल पांडेय, चन्द्र शेखर वर्मा, तरुण सक्सेना, रवि यादव, सरयू प्रसाद, रितेश आनन्द, चन्द्र शेखर वर्मा, सुमित बांगा, दीपक वर्मा, जीत सिह, हिमांशु बिष्ट, राकेश पाण्डे, लवकुश यादव, दिनेश, प्रकाश, महेन्द्र, हरीश कांडपाल, देवी प्रसाद पुरोहित, दीपक जोशी, महिपाल बिष्ट, हरीश सिंह काफलिया आदि सेवा दे रहे है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हैड़ाखान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ कल्पवृक्ष (बाओबाब) का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440