गोरापड़ाव-तीनपानी मार्ग पर हादसों को लेकर सांसद अजय भट्ट सख्त

खबर शेयर करें

एनएचएआई से मांगे त्वरित सुरक्षा उपाय, दुर्घटनाएं रोकने को दिए निर्देश

समाचार सच, हल्द्वानी। बरेली रोड के गोरापड़ाव, तीनपानी, हल्दुचौड़ और लालकुआं क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर सांसद Ajay Bhatt ने गंभीर चिंता जताई है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक को पत्र भेजकर मार्ग पर तत्काल सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है।

सांसद ने पत्र में कहा कि बरेली रोड का यह हिस्सा अत्यधिक व्यस्त मार्ग है, जहां स्थानीय लोगों, स्कूली वाहनों और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद सड़क पर पर्याप्त यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं का अभाव है, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय नागरिकों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि मार्ग पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। सांसद ने एनएचएआई अधिकारियों से सड़क का जल्द स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य शुरू करने को कहा है।

यह भी पढ़ें -   देर रात शराब की दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, ओवररेटिंग से लेकर स्टॉक तक खुलीं कई गड़बड़ियां

अपने पत्र में सांसद ने सड़क पर संकेतक बोर्ड, स्पीड कंट्रोल सिस्टम, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, हाईमास्ट लाइट, डिवाइडर, जेब्रा क्रॉसिंग, चेतावनी बोर्ड और ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था जैसे सुरक्षा उपाय तत्काल लागू करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   जंगल में भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला, रामनगर अस्पताल पहुंचते ही 52 वर्षीय मंजू देवी की मौत

सांसद अजय भट्ट ने जनहित को सर्वोपरि बताते हुए एनएचएआई अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर तकनीकी सुधार सुनिश्चित करने और की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440