न्यायिक अधिकारी की बेटी से लाखों की ठगी के मामले में MP पुलिस ने हल्द्वानी के तीन युवकों उठाया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। न्यायिक अधिकारी की बेटी से लाखों की ठगी मामले में मध्य प्रदेश पुलिस ने हल्द्वानी में दबिश दी है। पुलिस टीम यहां बनभूलपुरा क्षेत्र के तीन युवकों को अपने साथ ले गई है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर शाम मध्य प्रदेश पुलिस हल्द्वानी के वनभूलपुरा इलाके में पहुंची। थाने में आमद कराने के बाद क्षेत्र के ही रहने वाले तीन युवकों के घर पहुंची और तीनों को हिरासत में ले लिया। दूसरे राज्य की पुलिस को क्षेत्र में देख इलाके में हलचल तेज मच गई। लोगों का थाने पहुंचना शुरू हो गया।

पूछताछ में मालूम चला है कि मध्य प्रदेश में एक न्यायिक अधिकारी की बेटी से लाखों की ठगी के मामले में खोजबीन करते हुए पुलिस उत्तराखंड पहुंची थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद लेकर लड़कों के घर तक पहुंची। एमपी पुलिस ने जिन लड़कों को हिरासत में लिया है, उनमें से एक युवक वनभूलपुरा थाने के पास का ही रहने वाला है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों युवकों पर 10 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी का आरोप है। एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस तीनों को अपने साथ ले गई है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 24 सितम्बर 2026, गुरुवार प्रदोष व्रत आज, धन-रोजगार और पारिवारिक जीवन में बनेंगे नए योग; जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

MP Police picked up three youths from Haldwani in the case of cheating judicial officer’s daughter worth lakhs.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440