मुकेश पाल हुए अरुणोदय खेल गौरव सम्मान से सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अरुणोदय संस्था द्वारा मुकेश पाल को अरुणोदय खेल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि बीते माह मुकेश पाल ने कनाडा में सम्पन्न वर्ल्ड पुलिस गेम 2023 में पावरलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए दो रजत पदक जीतकर विश्व में भारत का नाम रोशन किया। मुकेश पाल हल्द्वानी में सीआईडी में एसआई के पद पर कार्यरत हैं।

यहां नवाबी रोड स्थित अरुरणोदय श्रीमती आनन्दी देवी रावत धर्मशाला परिसर में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में मुकेश पाल को अरुणोदय खेल गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। इस दौरान संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी भेंट की गयी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः जनहित खबर के बाद विवाद, पत्रकारों ने खोला मोर्चा

इस दौरान मुकेश पाल ने संस्था का आभार व्यक्त किया। साथ ही विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कठोर परिश्रम के बल पर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित उनकी धर्मपत्नी डा०सुधा पाल ने भी बच्चों को प्रेरणादायक प्रसंग सुनाते हुए जीवन में आगे बढ़ने की अपील की।

अरुणोदय संस्था ने 16 निर्धन-मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान किये छात्रवृत्ति के चैक
अरुणोदय संस्था ने विद्यालयों के 16 निर्धन-मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान स्वरूप छात्रवृत्ति के चैक प्रदान किये गये।
इससे पूर्व मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर अरुणोदय प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संस्था के अध्यक्ष रमेश चन्द्र पन्त एवं संस्थापक सदस्य गोपाल दत्त सती ने माल्यार्पण कर मुकेश पाल का स्वागत किया। पूर्व अध्यक्षा श्रीमती पुष्पलता जोशी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बदला स्कूल टाइम, भीषण गर्मी के चलते बड़ा फैसला-अब इतने बजे तक ही खुलेंगे स्कूल

कार्यक्रम में डी के पलड़िया, जीवन सिंह रावत, कैलाश कुमार तिवारी, लतेश मोहन, जीवन चन्द्र जोशी, नवीन चन्द्र तिवारी, बी बी जोशी, पूरन सिंह जीना, हरीश चंद्र काण्डपाल, देवकीनंदन सनवाल, नारायण दत्त जोशी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महामंत्री एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बिपिन चन्द्र पाण्डे ने किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440