मुखानी पुलिस ने 3 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Mukhani police arrested an accused with 3 grams of smack

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा जनपद में लगातार चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम उप निरीक्षक चौकी प्रभारी आम्रपाली अनिल कुमार, कॉ0 प्रेम सिंह के साथ गुरूवार की सायं क्षेत्र में शांति व्यवस्था /कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चेकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस डोमिनोज के पास कमलुवागांजा रोड से युवक धनराज ठाकुर उर्फ ध्रुव ठाकुर पुत्र स्वर्गीय शिवराज ठाकुर निवासी भूमिया विहार फेज 4 हनुमान मंदिर कुसुम खेड़ा को पकड़ा व उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 03 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसमें युवक के खिलाफ सम्बन्धित धारा में मामला पंजीकृत किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में 'वन्दे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रमों की भव्य शुरुआत
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440