नगर निगम दो दिन के लिये फिर हुआ बंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। नगर निगम में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। होमगार्ड के संक्रमित होने से दफ्तर बंद रहा था। अब आइटी अफसर मनीष पंत में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर दफ्तर दो दिन के लिए फिर बंद कर दिया गया। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने आदेश दिया है कि दो दिन आमजन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दोनों दिन दफ्तर में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। हालांकि, इन दोनों दिन कार्मिकों को आना पड़ेगा। पिछले एक माह में नगर निगम में कोरोना का यह चौथा मामला है। पहले एक सफाई निरीक्षक एवं उसके बाद एक सहायक नगर आयुक्त को कोरोना संक्रमण हुआ। फिर गेट पर आगंतुकों की थर्मल चेकिंग करने वाले एक होमगार्ड को और अब आइटी अफसर को। पिछले तीन दिन में यह दूसरा मामला है। नगर आयुक्त पांडेय ने बताया कि जनता की सुरक्षा व स्वास्थ्य को देखते हुए दो दिन निगम में जनता से सीधे जुड़े सभी कार्य पर रोक लगा दी गई है। हाउस टैक्स के साथ ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज जैसे सभी मामलों के चलते निगम में आने वालों से नगर आयुक्त ने दो दिन दफ्तर नहीं आने की अपील की है। उन्होंने वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी को संक्रमित अफसर के नजदीकी संपर्क में रहे समस्त कार्मिकों को चिह्नित कर उनका कोरोना टेस्ट कराने और होम आइसोलेट करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -   मोतीनगर में ट्रेन की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440