समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा नगर द्वारा आज 780 टिफिन व 5 राशन की किट वितरण की गई। वहीं 450 मास्क जरूरतमंदों को वितरित किए गए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनन्द दरम्वाल ने भाजपा नगर द्वारा बनी मोदी रसोई का मुआयना करते हएु वहां पक रहे भोजन की गुणवत्ता भी जांची।

वहीं भाजपा कार्यकत्री आशा शुक्ला द्वारा स्वहस्त बनाये 200 मास्क वहीं जिला मंत्री ओबीसी घनश्याम रस्तोगी द्वारा हाथ से बने 250 मास्क नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल को जरूरतमंद लोगों को वितरण करने हेतु सौंपे।
इस मौके पर मोदी रसोई में सेवा दे रहे जिला उपाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, नगर महामंत्री प्रताप रैक्वाल, मधुकर श्रोत्रिय, कन्हैया जयसवाल, प्रतिभा जोशी, गीता जोशी, भावना आर्य, बब्लू पाल, देवेश अग्रवाल, कपिल अग्रहरि, महेंद्र कश्यप, मधुकर श्रोत्रिय, अतुल जायसवाल, नीरज जायसवाल, रेनू टंडन, मनीष पाल मीडिया प्रभारी आदि लोग मौजूद थे।
वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल द्वारा बताया कि हल्द्वानी के पदाधिकारी व युवा मोर्चा द्वारा पिछले एक सप्ताह में 1400 लोगो को आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड करवाई गई।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


