नैनीताल जिला हुआ रेड जोन, जानिए शेष जिले है किस जोन में…

खबर शेयर करें

उत्तराखंड में रविवार को 158 मरीजों में कोरोना की पुष्टि, संख्या हुई 907

समाचार सच, देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। शासन ने भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य के जिलों के जोन का निर्धारण कर दिया है। जिसमें जहां नैनीताल जिले को रेड जोन में ले लिया गया है और उधमसिंह नगर को ग्रीन जोन में रखा गया है। जबकि राज्य शेष 11 जिलों को ऑरेंज जोन की श्रेणी में रखा गया हैं। उक्त आदेश रविवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने जारी किये है।

इधर रविवार को 158 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है। राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 907 हो गयी हैं। वहीं, दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की एक महिला डॉक्टर भी संक्रमित मिलीं हैं। दून मेडिकल कॉलेज के डिप्टी एमएस और कोरोना के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने जानकारी दी।

इसके साथ ही अब प्रदेश में सक्रमित मरीजों का आंकड़ा 907 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, आज देहरादून में 49, हरिद्वार में 17, नैनीताल में 31, टिहरी में तीन, अल्मोड़ा में 18, चंपावत में चार, पौड़ी में छह, ऊधमसिंह नगर में 20, चमोली में दो, उत्तरकाशी में सात और रुद्रप्रयाग में एक संक्रमित केस मिला है। अभी भी प्रदेश में 692 एक्टिव केस हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, अब 60 नहीं मिलेगा 63 प्रतिशत डीए

अपर सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि 102 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। चार सरकारी लैब में अभी 6133 सैंपलों की जांच चल रही है। इनकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   धनतेरस पर बन रहा धन वर्षा का विशेष संयोग, खरीदारी से लेकर यम दीपदान तक जानिए शुभ मुहूर्त

नैनीताल जिले में सबसे अधिक संक्रमित मरीज मिले हैं। नैनीताल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 260 पहुंच गई है। मात्र 23 मरीज इलाज के बाद घर भेजे गए हैं। जिले में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या 236 है। जोन के लिए तय छह मानकों में खरा न उतरने पर सरकार ने नैनीताल को रेड जोन घोषित किया है।
वहीं, ऊधमसिंह नगर जिला ग्रीन जोन में लाया गया है। इस जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 72 हो गई है। इसमें 27 मरीज ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले 45 हैं। देहरादून, हरिद्वार समेत नौ पर्वतीय जिलों को पहले की तरह ऑरेंज जोन में ही रखा है।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440