राज्यस्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता के समूहगान में नैनीताल जिले ने मारी बाजी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता के समूहगान में नैनीताल जिले ने बाजी मारी। उक्त जानकारी देते हुए जिला संयोजक डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी ने बताया कि राज्यस्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता में केवीएम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा उन्होंने ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दल शिक्षिका श्रीमती माया विष्ट के निर्देश में दिव्यांशु त्रिपाठी अवनी जोशी प्रियांशी नेगी गौरव भट्ट दीपांशु नेगी हंसिका जोशी ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें -   नींबू में विटामिन सी, पोटैशियम, फाइबर, और एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं

शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत व पूर्व मंत्री मदन कौशिक, सचिव डा0 शिव प्रसाद खाली ने छात्रों प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार वितरण किया। साथ ही नैनीताल जनपद के पतलोट के छात्रों ने वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी व स्थानीय विधायक बंशीधर भगत, मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, नगर संघ चालक विवेक कश्यप, हर्षवर्धन पाण्डेय, तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कमलेश भण्डारी, शिक्षक अजय सरोहा, डा चन्द्र प्रकाश उप्रेती, अभिलाषा कीर्ति लक्ष्मी वर्मा, डा कैलाश सनवाल, डा हेमन्त कुमार, जोशी डा कमल बेलवाल सहित अनेक प्रतिष्ठित लोगों ने छात्रों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। जिला संयोजक डा नवीन चन्द्र जोशी ने बताया कि जिले बारह टीमों ने भाग लिया था।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440