गुरूवार की शाम तेज बारिश होने से हल्द्वानी में नैनीताल मार्ग बन गयी नहर

खबर शेयर करें

रकसिया नाला उफान से महानगर के कई क्षेत्र हुए जलमग्न

समाचार सच, हल्द्वानी। गुरूवार की शाम को तेज बारिश आने से हल्द्वानी में नैनीताल मार्ग नहर के रूप नजर आने लगी। पानी का बहाव इतना तेज था कि कई दुपहिया वाहन चालक व पैदल चलने वाले लोग चोटिल हो गये। इन लोगों ने किसी तरह अपने आप को बचाया। इधर तेज वर्षा से नवाबी रोड स्थित शिव मन्दिर स्थित नहर भी उफान में आ गयी। जिसे पूरा नवाबी मार्ग, यूनियन बैंक के पास कालाढूंगी मार्ग भी नहर में तब्दील हो गयी। जिस कारण आने जाने वाले लागों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर तेज बारिश के कारण रकसिया नाला भी उफान पर आ गया। जिस कारण तल्ली-मल्ली बमौरी, छड़ायल और कुसुमखेड़ा के कई क्षेत्र जलमग्न हो गये।

जलभराव को लेकर क्षेत्र के लोगों में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ खासा रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि महानगर में कई क्षेत्रों में दुकानदारों व लोगों ने नालियों पर अतिक्रमण रखा है और कई जगहों पर तो नालियां साफ ना होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ जाता है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन इन अतिक्रमणकारियों से अवगत है, परन्तु कार्यवाही ना कर अपनी आंखे मूंद बैठे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग और राशिफल (27 जुलाई 2026): शिव चतुर्दशी पर बने दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440