राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जेपी नड्डा ने उत्तराखंड को बताया वीर भूमि और राहुल गांधी पर साधा निशाना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तरकाशी पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंच से सबसे पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत स्वर कोकिला लता मंगेशकर को याद कर की। जेपी नड्डा ने कहा कि वे ममता की प्रतीक थीं। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड को वीर भूमि भी बताया।

अपने दो दिवसीय दौरे के तहत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तरकाशी पहुंचे। जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा की कुछ लोग गंगा-यमुना की आरती और पूजा कर रहे हैं। ये लोग वही हैं, जिनके हाथी के दांत खाने के कुछ और दिखाने के कुछ और है। ये वही लोग हैं, जो राम मंदिर निर्माण के विरोधी थे। पर, इन्हें देखकर उन्हें खुशी हो रही है कि इसी बहाने भारतीय संस्कृति को तो जाना। उन्होंने कहा विकास करने वाली केवल भाजपा ही है।

यह भी पढ़ें -   मोतीनगर में ट्रेन की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

श्री नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि रही है। महावीर चक्र परमवीर चक्र की श्रृंखला यहां के वीरों ने अर्जित की है। ऐसे वीरों को मैं नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना से सालाना पाांच लाख रुपये का इलाज किया जा रहा है। ये दुनिया की सबसे बड़ा हेल्थ योजना है। उन्होंने ये भी कहा कि सैन्य धाम उत्तराखंड में बन रहा है। जेपी नड्डा ने कहा कि 15 लाख रुपये की व्यवस्था की पर्वत माला योजना के तहत हिमाचल और उत्तराखंड को बडा लाभ होगा। रोपवे का काम चल रहा है। रोपवे योजना पर्यटन, तीर्थाटन और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। आलवेदर रोड विकास का रास्ता है।

यह भी पढ़ें -   हाईटेंशन लाइन गिरने से ट्रक में भड़की आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

जेपी नड्डा ने कहा कि गंगोत्री और यमुनोत्री विधानसभा से भाजपा के अगले एक दशक के विकास का खाका है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता अपना रिपोर्ट कार्ड नहीं रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गरीब के मर्म को समझा और लाकडाउन में महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं के खाते में धनराशि दी। उज्ज्वल गैस कनेक्शन से महिला सशक्तिकरण हुआ है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440